logo

TMC संकट : काबा मदीना गानेवाली सांसद सायोनी घोष ने पार्टी छोड़ी, सुष्मिता देव इस्तीफ़े के बाद मिली हिमंता से 

saayoni0010.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

TMC का संकट और अधिक गहरा गया है। खबर है कि काबा मदीना गानेवाली TMC सांसद सायोनी घोष ने पार्टी छोड़ दी है और सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफ़ा देकर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की है। एक और खबर मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी संकट के बढ़ने के बीच अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में राहुल गांधी से बातचीत की। चर्चा है कि कि सायनी घोष ने काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले बागी गुट का समर्थन किया है। बुधवार को तृणमूल कांग्रेस को दो मोर्चों पर राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा। एक तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली में INDIA गठबंधन के अहम सहयोगियों से बातचीत कर रहे थे, तो दूसरी तरफ पार्टी के अंदर बगावत और तेज़ हो गई।

सुष्मिता देव के इस्तीफ़े ने अनिश्चितता को और बढ़ा दिया
इस बीच राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव के इस्तीफ़े ने अनिश्चितता को और बढ़ा दिया, जिससे संगठन के भीतर गहरी दरारों के बारे में अटकलें तेज़ हो गईं। सूत्रों का यह भी कहना है कि असम में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए देव के नाम पर विचार किया जा सकता है। इससे संकेत मिलता है कि उनका इस्तीफ़ा सक्रिय राजनीति से हटने के बजाय किसी बड़ी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। 

"आज मैं आज़ाद हूं"
सुष्मिता देव ने दिल्ली में मीडिया से कहा, "आज मैं आज़ाद हूं। मैं हिमंत दा (असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा) को लंबे समय से जानती हूं। मैं उनसे शिष्टाचार के नाते मिलने गई थी।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि कौन क्या कर रहा है; साथ ही, मैं बंगाल की राजनीति में सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं, क्योंकि मैं असम से हूं।" हालांकि बनर्जी-गांधी बैठक की जानकारी तुरंत सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन इस बातचीत को बीजेपी के खिलाफ एकजुटता बनाए रखने और गठबंधन सहयोगियों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रखने की विपक्षी नेताओं की व्यापक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Tags - TMC MP Saayoni Ghosh Kaaba-Madina Sushmita Dev CM  Himanta